CuteU दुनिया में कहीं भी नए लोगों से मिलने, दोस्त या प्रेम संबंध शुरू करने या बार में बस पीने के लिए Tinder या Badoo शैली का एक एप्प है। आपको सबसे पहले अपने ईमेल पते का उपयोग करके एक नया खाता बनाना होगा और निश्चित रूप से, अपनी प्रोफ़ाइल को अनुकूलित करना होगा ताकि अन्य उपयोगकर्ता आपके बारे में जान सके।
आप अपनी प्रोफ़ाइल में किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत विवरण जोड़ सकते हैं। आपके द्वारा दर्ज किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण डेटा आपकी आयु, आप जो खोज रहे हैं और आपकी प्राथमिकताएँ होंगी। फोटो जोड़ना भी आवश्यक है, क्योंकि यह पहली चीज है जो अन्य उपयोगकर्ता देखेंगे। बाद में, आप कोई भी अतिरिक्त डेटा शामिल कर सकते हैं जैसे आपकी रुचि,आप धूम्रपान करते हो या नहीं, क्या आप एक पालतू जानवर प्रेमी हैं, या आप यात्रा करना पसंद करते हैं, और भी बहुत कुछ। जितना अधिक डेटा, उतना बेहतर।
एक बार आपकी प्रोफ़ाइल बन जाए, आप अन्य उपयोगकर्ताओं को देखना प्रारंभ कर सकते हैं। मैकेनिक्स समान एप्पस की तरह हैं: यदि आप जो देखते हैं उसे पसंद करते हैं या उसे दिलचस्प पाते हैं, तो उन्हें पसंद करें। अगर दूसरा व्यक्ति भी आपको पसंद करता है, तो आप चैट करना शुरू कर सकते हैं। और चैट करते समय, जैसे कि किसी भी समान एप्प में होता है, आप फ़ोटो, gif, इमोजी आदि साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, CuteU में लाइव स्ट्रीमिंग की संभावना है। इस प्रकार, आप यह देख पाएंगे कि सबसे लोकप्रिय प्रोफ़ाइल क्या कह रहे हैं, और आप स्वयं को सीधे टिप्पणी अनुभाग में लोगों से मिलते और मित्र बनाते हुए भी पा सकते हैं।
नए लोगों से मिलने के लिए CuteU एक अच्छा एप्प है। इसके साथ, आप उन लोगों से बात करने और मिलने में सक्षम होंगे जो आपकी रुचियों को साझा करते हैं, नए दोस्तों से मिल सकेंगे या, हो सकता है, शायद एक डेट भी ढूंढ सकें! हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि एप्प अपने सभी उपयोगकर्ताओं को विषमलैंगिक मानता है, इसलिए यह आपसे केवल यह तय करने के लिए आपका लिंग पूछेगा कि आपको पुरुषों या महिलाओं के साथ मिलाना है या नहीं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
CuteU के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी